Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

cockroach-janata-par...

कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

CJP के प्रदर्शन में हजारों छात्र-युवा शामिल

News Image

CJP के विरोध में एक युवक हिट लेकर पहुंचा, आंदोलनकारियों ने किया बाहर

NEET पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक शामिल हुए।

सरकार नहीं दबा सकती आवाज

प्रदर्शन की अगुआई CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की। अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट हटाई जा सकती हैं, लेकिन आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

परीक्षा में हो पारदर्शिता

खबरों की अविरल धारा

जंतर-मंतर पर सुबह से ही प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। युवाओं के अलावा कई बुजुर्ग भी अपने बच्चों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

CJP के विरोध में कॉकरोच हिट स्प्रे लेकर पहुंचा

विरोध प्रदर्शन के बीच एक दिलचस्प घटनाक्रम भी देखने को मिला। एक व्यक्ति कथित तौर पर CJP के विरोध में कॉकरोच मारने वाला स्प्रे लेकर पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका विरोध किया, जिसके बाद उसे प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया गया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या भी सामने आई, जिससे कई लोगों को सोशल मीडिया और लाइव अपडेट साझा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और बड़ी संख्या में लोग परीक्षा घोटालों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×