Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

cjps-protest-continu...

कॉक्रोच पार्टी का प्रदर्शन जारी, अभिजीत पड़े पुलिस के पैर

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाने की मांग

News Image

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस अधिकारियों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर और उनके पैर पकड़कर अनुमति देने की अपील की।

दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि बारिश के कारण अनशन पर बैठे छात्र भीग रहे हैं, इसलिए उन्हें टेंट लगाने की अनुमति दी जाए। एक अन्य वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और महिला छात्रों को पुरुष पुलिसकर्मियों ने धक्का दिया। CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हैं, जो 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। वहीं, AISA के सदस्य और पूर्व JNU छात्र नेता ऋषिकेश की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार अन्य छात्र अब भी अनशन पर बैठे हैं। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसके विरोध में यह संगठन अस्तित्व में आया।

खबरों की अविरल धारा

×