Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

cbse-12th-results-an...

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित, बेटियों ने मारी बाजी

7 साल में सबसे कम रहा 12वीं का रिजल्ट, बीकानेर की बेटी टॉपर

News Image

85.20 प्रतिशत रहा रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित हो गया।

इसमें बेटियों ने बाजी मारी। परीक्षा परिणाम 5.20 प्रतिशत रहा। Central Board of Secondary Education ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया।

इस साल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं 17,113 छात्रों को 95% से अधिक नंबर मिले हैं। 12वीं परीक्षा के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र पास हुए।

हालांकि इस बार का रिजल्ट पिछले साल से थोड़ा कम रहा है। पिछले वर्ष पास प्रतिशत 88.39% था, जबकि इस बार 85.20% रहा।

खबरों की अविरल धारा

जारी नहीं होगी मेरिट लिस्‍ट 

CBSE ने साफ किया है कि इस साल भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी और न ही किसी छात्र को आधिकारिक तौर पर टॉपर घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि किसी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर न बताया जाए।

यह भी पढ़ें
×