Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

bihar-election-2025-...

मोदी-नीतीश की हवा में उड़ गया लालू का लाल

बीजेपी सबसे आगे, जेडीयू दो नंबर पर, आरजेडी तीसरे स्थान पर चल रही

News Image

बिहार की जनता के दिल में बस गए माेदी-नीतीश

बिहार चुनाव परिणाम के रुझान एनडीए के पक्ष में आ रहे हैं। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के सुबह 11 बजे तक के रुझानों में करीब 170 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे थे। दोपहर तक यह आंकड़ा 190 पहुंचा और शाम चार बजे तक 200 पार कर गया। 4 बजे से परिणाम भी आने शुरु हो गए। आरजेडी और कांग्रेस मिलकर 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

अपडेट शाम 7 बजे: बिहार चुनाव में शाम सात बजे तक तस्वीर साफ हो गई। एनडीए 116 सीटों पर जीत चुकी थी। बीजेपी 63 जेडीयू 44, चिराग पासवान की पाटी 9 सीट और हम पार्टी 1 सीट जीत चुकी थी। एनडीए गठबंधन को कुल 198 सीटें मिलती दिख रही थी। आरजेडी को 25 सीट और कांग्रेस 6 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अपडेट शाम 3:56 बजे: चुनाव आयाेग ने बिहार की पहली जीत डिक्लेयर कर दी। कल्याणपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के महेश्वर हजारी 38586 वोटों से जीत गए। उन्होंने कम्यूनिष्ट पार्टी के रंजीत कुमार राम को हराया।

अपडेट दोपहर 3 बजे: बिहार विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बना रखी है। जिसमें सबसे बड़ी पार्टी के रुप में भाजपा चल रही है। नंबर 2 पर एनडीए का घटक दल जेडीयू चल रहा है। आरजेडी सिर्फ 25 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवास का प्रदर्शन शानदार चल रहा है। उनकी पार्टी के प्रत्याशी 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

अपडेट दोपहर 12 बजे: बिहार चुनाव में दोपहर 12 बजे तक एनडीए के पक्ष में रुझान बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा सबसे अधिक सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर जेडीयू है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 87 सीटों पर, जेडीयू 85 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी काफी पीछे है। आरजेडी प्रत्याशी सिर्फ 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ा चमत्कार एलजेपी रामविलास का दिख रहा है। 20 सीटों पर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर दोपहर 12 बजे तक तो बिहार में एनडीए राज के आसार बने हुए हैं।

खबरों की अविरल धारा

शाम होते होते तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। बिहार चुनाव में फिलहाल जनता ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी को तरजीह दी है।

सुबह 11 बजे तक के रुझानों पर गौर करें तो जेडीयू सबसे बडे़ दल के रुप में नजर आ रहा था। दूसरे नंबर पर बीजेपी चल रही थी। दोनों ने 101-101 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। आरजेडी ने सबसे अधिक प्रत्याशी उतारे थे, फिर भी वह तीसरे नंबर पर दिख रही थी। चिराग पासवान की पार्टी चौथे नंबर पर कांग्रेस पांचवे और एनडीए की सहयोगी हम छठें नंबर पर चली रही थी।


यह भी पढ़ें
×