Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

asaram-himself-withd...

आसाराम ने खुद ही वापस ली अंतरिम-जमानत बढ़ाने की अर्जी

राजस्थान दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा बरकरार

News Image

गुजरात हाईकोर्ट में आसाराम ने जमानत बढ़ाने की अर्जी वापस ली, स्वास्थ्य आधार पर मांगी थी राहत

आसाराम से जुड़े मामलों पर एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। गुजरात के चर्चित सूरत दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली है। ऐसे में उनकी जमानत आगे बढ़ने की संभावना फिलहाल खत्म हो गई है।

दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट ने पहले मेडिकल आधार पर दी गई अंतरिम जमानत को 15 जून तक बढ़ाया था। इसके बाद आसाराम ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत अवधि और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अब उन्होंने स्वयं ही यह आवेदन वापस ले लिया है

इधर, राजस्थान के चर्चित दुष्कर्म मामले में भी आसाराम को कोई राहत नहीं मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था। अदालत के फैसले के बाद 28 मई को आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां वह फिलहाल सजा काट रहे हैं।

खबरों की अविरल धारा

अवधि बढ़ाने का कोई ठोस आधार नहीं 

सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने जमानत बढ़ाने का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट में आसाराम की अपील पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया था। ऐसे में अंतरिम जमानत की अवधि आगे बढ़ाने का कोई ठोस आधार नहीं बनता।

यह भी पढ़ें

कोर्ट का फैसला आते ही हरिद्वार से निकला आसाराम

आसाराम की उम्रकैद बरकरार

×