Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

air-india-pilots-wil...

एअर इंडिया के पायलटों का अब रोज होगा ड्रग टेस्ट, आज से नियम लागू

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फैसला

News Image

तस्वीर 4 अगस्त की है, जब फुकेट-दिल्ली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी

एअर इंडिया  और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों की अब रोज ड्रग टेस्टिंग होगी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों एयरलाइंस में यह जांच गुरुवार से अनिवार्य कर दी गई है। दोनों कंपनियों में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। यह फैसला पिछले सप्ताह फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद लिया गया। फ्लाइट के दौरान भुवनेश्वर के पास विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। घटना में कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट के दो टेस्ट किए गए थे और दोनों में प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि हुई।

नए नियम के तहत पायलटों की जांच गुरुग्राम स्थित ट्रेनिंग अकादमी के अलावा फ्लाइट के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइन कार्यालय और संबंधित बेस पर भी की जाएगी। एयरलाइंस के अनुसार, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और उनके भरोसे को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×