agnimanthan-launched...
जयपुर से ‘अग्निमंथन’ की शुरुआत, अग्निवीरों के नागरिक करियर को मिलेगी नई राह
जयपुर से ‘अग्निमंथन’ की शुरुआत
अग्निवीरों के सैन्य सेवा के बाद नागरिक जीवन में पुनर्वास और करियर के अवसर बढ़ाने के लिए जयपुर में राष्ट्रीय मंच ‘अग्निमंथन’ लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, प्लेसमेंट, उद्यमिता और बेहतर करियर विकल्पों से जोड़ना है। कार्यक्रम में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। अग्निपथ योजना के तहत नवंबर-दिसंबर 2026 में अग्निवीरों के पहले बैच की चार साल की सेवा पूरी होने वाली है। इसके बाद करीब 40 से 50 हजार युवा नागरिक वर्कफोर्स का हिस्सा बनेंगे। इसी को देखते हुए ‘अग्निमंथन’ के जरिए उन्हें पहले से रोजगार और करियर के अवसरों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
सह-संस्थापक, अध्यक्ष एवं सीएमओ समीर चतुर्वेदी ने बताया कि अग्निवीरों को स्किल ट्रेनिंग देकर वेयरहाउस सुपरवाइजर सहित विभिन्न भूमिकाओं से जोड़ा जाएगा। वहीं सह-संस्थापक एवं सीईओ आशा मिश्रा ने कहा कि सैन्य सेवा से मिले अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना को लंबे समय के करियर में बदलने का प्रयास किया जाएगा। जयपुर लॉन्च के बाद मंच का देशभर में विस्तार किया जाएगा।